निगम चुनाव के बाद अब भाजपा ने मेयर चुनाव में भी बाजी मार ली है। वहीं, आशा जसवाल के रूप में चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया। 36 में से 31 वोट भाजपा की आशा जसवाल को मिले और वह मेयर चुन ली गईं। राजेश गुप्ता सीनियर डिप्टी मेयर और अनिल दुबे डिप्टी मेयर चुने गए।
विज्ञापन
वीरवार सवेरे शुरू हुई वोटिंग में 36 में से 31 वोट आशा जसवाल और 4 गुरबख्श रावत को मिले। दूसरी ओर, कांग्रेस उम्मीदवार शीला देवी और रविंदर गुजराल ने नाम वापिस ले लिए। इसके लिए राजेश गुप्ता और अनिल दुबे को निर्विरोध चुना लिया गया।