फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूरः बरामदे की छत गिरी, मलबे के नीचे दबने से मां-बेटी की मौत, बाप-बेटा गंभीर घायल

Sat, 04 Aug 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
छत गिरी
विज्ञापन
बरामदे में सो रहे परिवार पर छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से जहां मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पंजाब के संगरूर की है। हलका दिड़बा के गांव कमालपुर में शुक्रवार रात गर्मी होने के कारण परिवार बरामदे में चारपाई पर सो रहा था कि अचानक बरामदे की छत आ गिरी, जिससे परिवार मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन


आवाज सुन लोग इक्ट्ठे हो गए और उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला तो 40 वर्षीय स्वर्णजीत कौर की मौत हो गई और उसकी 18 वर्षीय बेटी चरणजीत कौर को गंभीर हालत में संगरूर ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। जबकि घर का मालिक 40 वर्षीय राज सिंह और उसका 20 वर्षीय पुत्र अवतार सिंह को गंभीर हालत में संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार की बजुर्ग महिला सुरजीत कौर ने बताया कि हादसे ने उसकी पुत्रवधू और पोती को उससे छीन लिया है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार गुरबंस सिंह, डीएसपी विलियम जेजी पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि घटना की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। विपक्ष के नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने हादसे पर दुख जताते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें