फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लिए आफत बनी बारिश, छत गिरने से मां और बेटे की मौत

Sun, 03 Jul 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर,लंबी(पंजाब)
विज्ञापन
छत गिरने से मां-बेटे की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानसून आने के साथ ही परिवार के लिए आफत बन बरसी बारिश, मकान की छत गिरने से मां और बेटे की मौत। मामला पंजाब के मुक्तसर/लंबी का है। रविवार सुबह बारिश ने गर्मी से तो राहत पहुंचाई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कहर भी बरपा गई। बारिश से जहां डबवाली मलकोकी स्थित मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई वहीं गांव बादियां में छत गिरने से पूरा परिवार घायल हो गया।
विज्ञापन


 गांव डबवाली मलकोकी में बारिश से एक घर की छत गिर गई। इससे अंदर सो रहे मंदर सिंह (55) और उसकी माता दिलबाग कौर (80) की मौत हो गई। गांव के सरपंच गुरपाल सिंह ढिल्लों, पंच मुखपाल सिंह और नंबरदार तेजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों मां-बेटा रात को कमरे से बाहर सो रहे थे लेकिन जैसे ही सुबह चार बजे बारिश शुरू हुई दोनों कमरे के अंदर चले गए। बारिश तेज होने के कारण छत गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

वहीं गांव बादियां में भी बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपाया। पीड़ित परिवार के सदस्य पिंदू सिंह ने बताया कि उसका परिवार रोजाना की तरह मकान में सो रहा था। भारी बारिश के कारण अचानक छत गिर गई और पारिवारिक सदस्य जख्मी हो गए। पिंदू के अनुसार उसके पिता बोहड़ सिंह मकान से बाहर गए हुए थे। उन्होंने छत गिरने पर शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


समय रहते सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल लिया गया। इससे उनकी जान बच गई। पिंदू के अनुसार इस हादसे में उसके अलावा उसकी माता जोगिंदर कौर, बहन अमनदीप कौर, किरनदीप कौर, बेटी सुपनप्रीत कौर को चोटें आई हैं। सुपनप्रीत की हालत गंभीर होने के कारण उसे मलोट के स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें