फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल भूकंपः 152 भारतीयों को बचाकर लाया आईएल-76

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के बाद नेपाल में चल रहे राहत कार्य में चंडीगढ़ एयरफोर्स के विमान आईएल-76 और एएन-32 एयरक्राफ्ट अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। नेपाल में फंसे 152 भारतीयों को भी एक विमान सुरक्षित बचा कर दिल्ली लाया है।
विज्ञापन


एयर कमांडर एसके इंदोरिया ने बताया कि आईएल-76 शनिवार को करीब 4.15 बजे बठिंडा के लिए उड़ा। बठिंडा से एनडीआरएफ की यूनिट से 160 जवान, स्नीफर डॉग और कई टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू के लिए करीब सात बजे उड़ा।

आईएल-76 काठमांडू में पहुंचने वाला दूसरा विमान था। यहां पर राहत सामग्री और जवान को छोड़ने के बाद करीब 152 भारतीय को लेकर रात करीब डेढ़ बजे विमान दिल्ली के पालमपुर स्टेशन पहुंचा। दो आईएल-76 को आगरा भेजा गया है। वहां से कई मोबाइल हास्पिटल के जरूरी उपकरण को लेकर विमान काठमांडू जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक आईएल-76 और एएन-32 को दिल्ली भेजा गया है। इंदोरिया ने बताया कि उनकी ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। यदि उन्हें आदेश मिलता है तो दो घंटे के भीतर उनके विमान चल देंगे।
विज्ञापन

एयरफोर्स का चॉपर एमआई-26 भी तैयार

एयर कमांडर इंदोरिया के मुताबिक चंडीगढ़ एयरफोर्स का चॉपर एमआई-26 भी तैयार है। यह विमान काफी टन सामन ले जाने में सक्षम है। राहत सामग्री भेजने में यह विमान काफी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि स्टेशन टेक्निकल क्रू 24 घंटे काम कर रही है ताकि विमान में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न आए।

एयरफोर्स पायलट को भी महसूस हुए झटके: काठमांडू विमान लेकर पहुंचे विंग कमांडर संदीप सिंह छाबड़ा, रवि इब्राहिम, स्क्वाड्रन लीडर गौरव शुक्ला, विंग कमांडर आशीष और फ्लाइट इंजीनियर जेडब्ल्यूएओ जीके शॉ ने बताया कि जब वे काठमांडू में एनडीआरएफ की टीम को लेकर पहुंचे थे, तभी उन्हें भूकंप के दो झटके महसूस हुए।

जब उनसे पूछा गया कि वहां के हालात क्या हैं, तो उनका कहना था कि रात होने के कारण वे हालात को जान नहीं पाएं। जो भारतीय उनके साथ आए थे, उनका कहना था कि नेपाल के हालात बहुत बुरे हैं।

आपदाओं के समय चंडीगढ़ के विमानों की अहम भूमिका रहती है। पिछले साल श्रीनगर में आई बाढ़ में एक हफ्ते तक 24 घंटे चंडीगढ़ के विमान राहत कार्य में जुटे रहे थे। इसी तरह से दिसंबर में मालदीव में आपदा के समय यहां के विमानों ने 200 टन पानी पहुंचाया था। उससे पहले उत्तराखंड, भुज में आए भूकंप में भी यहां के विमानों ने कई लोगों की जान बचाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें