फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसाः तीन दिन पहले साइकिल पर निकले नौ मजदूर, रोहतक पुलिस वापस छोड़ गई सिरसा, सभी क्वारंटीन

Thu, 30 Apr 2020 11:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान जो जहां पर है वहीं पर रुका हुआ बैठा है। इसी के चलते जिले में रुके बिहार से आए नौ मजदूर वापस जाने की सोचने लगे और सोमवार को सिरसा से साइकिल पर रवाना हो गए। रोहतक पुलिस को जानकारी मिलने के बाद रोहतक पुलिस ने सभी मजदूरों को बसों में बिठाया और वापस सिरसा छोड़कर चली गई। जिसके बाद मजदूरों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते बिहार से सिरसा में काम करने आए मजदूर भी दूसरों की देखा-देखी वापस जाने की सोचने लगे और बिहार से शहर में फंसे करीब नौ मजदूरों ने तरकीब लगाई कि वह बिहार कैसे पहुंचे। जिस पर उन्होंने साइकिल ली और बीते सोमवार को बिहार के लिए रवाना हो गए। तीन दिन बाद वह रोहतक तक पहुंचे ही थे कि रोहतक सिटी पुलिस को इस बारे पता लग गया और सभी मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी। जिसमें मजदूरों ने बताया कि वह सिरसा से आए हैं और बिहार जा रहे हैं। 

रोहतक पुलिस ने सिरसा पुलिस से संपर्क किया और सभी मजदूरों को बस में बिठाकर वापस सिरसा सिविल लाइन थाने में छोड़कर चले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और सभी की स्क्रीनिंग करवाकर नौ मजदूरों को क्वारंटीन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें