फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में घुसे रोहिंग्या मुस्लिम, हरियाणा में मिले 600 परिवार, जांच के निर्देश

Sun, 15 Oct 2017 09:23 AM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
विज्ञापन
देश की सुरक्षा के लिए रोहिंग्या मुस्लिमों को खतरा बताया गया है, लेकिन वे देश में घुस में चुके हैं। हरियाणा में करीब 600 परिवार मिले हैं और इस खबर ने खलबली मचा दी है। खुफिया विभाग को हरियाणा के रोहतक में अलग-अलग हिस्सों में ऐसे संदिग्धों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने रोहतक में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले करीब 600 संदिग्धों की रिपोर्ट तैयार कर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी है। अब मुख्यालय से निर्देश आने के बाद स्थानीय पुलिस से इन संदिग्धों की वेरिफिकेशन कराई जाएगी।

गौरतलब है कि म्यांमार से भारत में प्रवेश करने वाले रोहिंग्या मुस्लिमों को देश की सुरक्षा को लेकर खतरा माना जा रहा है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने देश के अलग अलग हिस्सों में रोहिंग्या मुस्लिम के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश जारी किये गये है।
विज्ञापन


इसी के तहत चंडीगढ़ मुख्यालय के निर्देश पर खुफिया विभाग ने रोहतक में रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान विभाग ने शहर में बनी झुग्गी झोपड़ी में ऐसे लोगों के बारे में डाटा इकट्ठा किया। विभाग को करीब 600 संदिग्ध परिवार मिले। विभाग ने इन परिवार के सदस्यों के पहचान पत्र, नाम सहित अन्य जानकारी इकट्ठा करके रिपोर्ट तैयार की और चंडीगढ़ मुख्यालय को भेज दी।
विज्ञापन

संदिग्धों के पास मिले असम के पहचान पत्र

rohingya - फोटो : demo photo
जांच के दौरान खुफिया विभाग को 600 संदिग्ध परिवारों के सदस्यों से असम के पहचान पत्र मिले है। आशंका जताई जा रही है कि पहचान पत्र फर्जी है। इसलिए पुलिस से इन पहचान पत्रों की वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। इतना नहीं जब खुफिया विभाग ने झुग्गी में रहने वाले लोगों से बात की तो कुछ लोगों ने दावा किया कि वह बांग्लादेश के रहने वाले है।

इन जगहों से तैयार किया संदिग्धों का डाटा
खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक में करीब आधा दर्जन जगहों पर बनी झुग्गी झोपड़ी में संदिग्ध रहते हैं। इनमें मुख्यतौर पर सुनारिया रोड, भिवानी रोड, जींद रोड, चमारिया रोड, सेक्टर छह और ओमेक्स सिटी के पास बनी झुग्गी झोपड़ी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि पहले भी इन जगहों पर बांग्लादेशियों के रहने की सूचना मिलती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें