फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रोबोटिक और मल्टीलेवल पार्किंग से सुलझेगी चंडीगढ़ की पार्किंग समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और पार्किंग की किल्लत को दूर करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेयर सौरभ जोशी, चीफ आर्किटेक्ट राजीव कुमार मेहता और मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा के साथ विशेष दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान रोबोटिक पार्किंग सिस्टम, मैकेनाइज्ड पार्किंग सॉल्यूशंस और स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट का आंकलन किया गया। दिल्ली के इन प्रोजेक्ट्स से यह साफ हुआ है कि ऐसी बहुमंजिला पार्किंग बनने से सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और ट्रैफिक जाम काफी हद तक कम हो गया है।
इस मामले में मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ में गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में हमें नई तकनीक अपनानी ही होगी। बेहतर प्लानिंग से बनी मल्टी-लेवल पार्किंग से न केवल ट्रैफिक सुधरेगा, बल्कि जमीन का भी सही इस्तेमाल होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह सब चंडीगढ़ की मूल वास्तुकला को संजोते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन

इस उच्च स्तरीय टीम ने दिल्ली में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बने देश के सबसे आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अध्ययन किया। यह दौरा चंडीगढ़ प्रशासक के निर्देशों पर आयोजित किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ के लिए एक स्थायी, आधुनिक और टिकाऊ पार्किंग समाधान खोजना है।

चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों का दौरा किया। जिनमें बाबा खड़क सिंह मार्ग की अत्याधुनिक पार्किंग व्यवस्था, सरोजिनी नगर का सफल पार्किंग मॉडल, ग्रेटर कैलाश-1 की आधुनिक पार्किंग सुविधाएं शामिल हैं।

टीम ने डीडीए, एमसीडी और एनडीएमसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीडीए के फाइनेंस मेंबर चेतन राव, डायरेक्टर (वर्क्स) अमित सिंह और चीफ आर्किटेक्ट हरलीन बहल के साथ प्रोजेक्ट की प्लानिंग, उसे जमीन पर उतारने के तरीकों और वित्तीय फायदों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें