सिसोदिया ने मुल्लांपुर चौक पर स्वयंसेवकों और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा, सरकार द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों और औषधालयों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाएगी। यहां नशाखोरी की समस्या को खत्म करना भी जरूरी है, जिसने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया है। ‘आप’ की सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही इन समस्याओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
फैसले जनता लेगी, मैं सिर्फ हस्ताक्षर करूंगा: मान
भगवंत मान बटाला से ‘आप’ उम्मीदवार शैरी कलसी के समर्थन में रैली को संबोधित किया। सर्कुलर रोड पर रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि ‘आप’ नया पंजाब बनाने की लड़ाई लड़ रही है। गाड़ी से रोजाना एक क्विंटल फूल निकलते हैं। लोग फूल ही नहीं अपना प्यार पार्टी पर बरसा रहे हैं। मान ने कहा कि जो हरे रंग का पेन है वे आप लोग देंगे। सीएम बनने के बाद सभी फैसले जनता लेगी, वह केवल हस्ताक्षर ही करेंगे।
भगवंत मान ने कहा कि कई राजनीतिक लोग इस बात की अफवाह फैला रहे हैं कि पंजाब में सरकार आने पर यहां केजरीवाल 10 साल पुरानी गाड़ियों को बंद कर देंगे। यह बात सरासर झूठ है, जिस संबंध में चुनाव आयोग को भी शिकायत दी गई है। बटाला किसी समय प्रसिद्ध औद्योगिक शहर था, लेकिन गलत नीतियों के कारण यहां के उद्योग खत्म हो गए हैं।