फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल समर्थकों ने क्यों कहा, क्या हम पागल हैं?

Sun, 30 Mar 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तय शेड्यूल के अनुसार रविवार को पंचकूला तो आए, लेकिन किसी कार्यक्रम स्थल पर नहीं रुके। पंचकूला में उनका तीन जगह सेक्टर-16, 14, 20 में कार्यक्रम था, लेकिन कहीं नहीं रुके। इससे खफा उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया और पार्टी विरोधी नारे लगाने लगे। पार्टी की टोपी पहने और हाथ में झाड़ू लिए समर्थकों का कहना था कि क्या हम पागल हैं?
विज्ञापन

समर्थकों का हंगामा, अंबाला क्षेत्र से AAP प्रत्याशी ने मांगी माफी

हालात ऐसे हो गए कि अंबाला क्षेत्र से प्रत्याशी एसपी सिंह को खुद समर्थकों से माफी मांगनी पड़ी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने वैन से एनाउंस करके लोगों को जानकारी दी कि केजरीवाल की तबीयत खराब होने के कारण वह पंचकूला में नहीं रुक सके। अरविंद केजरीवाल के रोड शो कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें चंडीगढ़ के बाद पंचकूला आना था। केजरीवाल करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पंचकूला आए, लेकिन रुके नहीं। भारी तादात में उनके समर्थक सेक्टर-16 में खड़े थे। केजरीवाल आए और बगैर रुके तेजी से चलते रहे।

रूकने का इंतजार करते रहे समर्थक और चले गए केजरीवाल

हालांकि, गाड़ी के अंदर से ही हाथ जोड़कर अभिवादन करते रहे। समर्थकों ने सोचा कि यहां नहीं रुके तो अगले स्पॉट पर रुकेंगे, जो कि सेक्टर-14 में तय था। यहां भी समर्थक खड़े थे, लेकिन यहां तो केजरीवाल आए ही नहीं। इसके बाद समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल चल ही रहा था कि सूचना आई कि केजरीवाल सेक्टर-20 जा रहे हैं, क्योंकि वहां भी उनका कार्यक्रम था, लेकिन केजरीवाल सेक्टर-20 में भी नहीं गए।
विज्ञापन

हम पागल हैं जो घंटों खड़े होकर केजरीवाल का इंतजार करते रहे

समर्थकों का कहना था कि वे सारे काम छोड़कर सुबह 10 बजे से खड़े हैं। वे क्या पागल हैं कि घंटों खड़े होकर केजरीवाल का इंतजार कर रहे हैं?

सेक्टर-15 निवासी नीलम, सेक्टर-11 निवासी सुरेश, बीड़ घग्गर निवासी दीपक सहित कई लोगों ने कहा कि वह अपने नेता को देखने और सुनने के लिए सुबह से खड़े थे, लेकिन उनके साथ धोखा हुआ। हंगामा बढ़ता देख पार्टी प्रत्याशी एसपी सिंह पहले सेक्टर-14 पहुंचे और समर्थकों से माफी मांगी। दलील दी कि मनीमाजरा में अरविंद केजरीवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह सीधे दिल्ली चले गए और रास्ते के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। एसपी सिंह ने ऐसी ही दलील सेक्टर-20 में भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें