फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड सेफ्टी वीक: कहीं लगे कैंप तो कहीं वर्कशाप

Tue, 14 Jan 2014 08:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए, ड्राइव करते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सड़क हादसे का कारण बन रहे है। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने 25 वी रोड सेफ्टी वर्कशाप के दौरान स्कूली बच्चों को दी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 38 के विवेक हाई स्कूल ,सेक्टर 46 केगर्वमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पंजाब इंजीनियर कालेज में वर्कशाप लगाई। वर्कशाप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामदयाल समेत अन्य ट्रैफिक मार्शल थे।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामदयाल समेत अन्य जवानों ने स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और पम्पलेंट बांटे। इसके अलावा पुलिस ने बच्चों को रोड़ सेफ्टी को लेकर फिल्म भी दिखाई। कई बच्चे सीसीटीवी फुटेज देखकर हैरान भी हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और रिक्शा चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए पीजीआई, सुखना लेक और सेक्टर 17 नीलम सिनेमा और सेक्टर 43 बस स्टैड़ केपीछे रोड़ सेफ्टी पर वर्कशाप लगाई। वर्कशाप के दौरान रिक्शा और आटो चालकों की आंखे टेस्ट करवाने के लिए सोहाना अस्पताल की तरफ से आई चेकअप कैंप लगाया।

चेकअप कैंप के दौरान 170 चालकों की आंखों के टेस्ट किए गए। करीब 50 चालकों की नजर कमजोर पाई गई और उन्हें चश्मा पहनने के लिए कहा गया। सुखना लेक पर तैनात इंस्पेक्टर रामदयाल ने सभी रिक्शा और आटो चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालना करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने सड़क किनारे आटो को रोकने से पहले आगे और पीछे वाहनों को देखने को कहा है ताकि सड़क हादस से बचा जा सके। वर्कशाप में चालकों ने कहा कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालना करेगें। वर्कशाप के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आटो और रिक्शा पर सड़क हादसे रोकने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें