फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस में आए जवानों को कैट ने दी राहत

Tue, 14 Jan 2014 08:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन से चंडीगढ़ पुलिस में आए जवानों को कैट ने राहत दी है।
विज्ञापन


कैट ने कहा है कि नई पालिसी व लिस्ट बनाए जाने तक इन पुलिसकर्मियों को इनके मूल राज्य में न भेजे जाने का फैसला लिया।

ऐसे में कैट ने प्रतिवादी पक्ष का जवाब सुनने के बाद डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में तैनात पुलिसकर्मियों की याचिका को खत्म कर दिया इसके साथ ही डेपुटेशन पर आए जवानों के लिए नई पालिसी बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए जवानों को अपने-अपने मूल राज्य वापिस जाने के आदेश दिसम्बर 2012 को डीआईजी आलोक कुमार नेजारी किए थे।

डेपुटेशन पर आए जवानों ने डीआईजी के आदेश के खिलाफ कैट में याचिका दायर की थी।

याचिका में पुलिस जवानों ने कहा था कि उनके बच्चों की चंडीगढ़ में चल रही शिक्षा, बुजुर्गों के अस्पतालों में चल रहे इलाज, वर्षों से चंडीगढ़ में रहते हुए अपनी प्रमोशन से समझौता करने जैसे तथ्यों को आधार बनाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें