फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर में पंक्चर लगा रहा था..अचानक मौत आ गई

Sun, 29 Mar 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, मौत ऐसे भी आती है। सड़क किनारे खड़े ट्रक का पंक्चर लगा रहे कंडक्टर की अचानक मौत आ गई। हादसा, पंजाब में लुधियाना के पास हुआ। साहनेवाल के पास पुल पर खड़े एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेल केंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयानक थी कि पुल पर खड़ा ट्रक रेलिंग तोड़ कर पुल से नीचे पलट गया और उसमें लदी हुई दाल और राजमाह सड़क पर बिखर गए। इसी दौरान पीछे से टक्कर मारने वाले केंटर के भी परखचें उड़ गए। इस हादसे में ट्रक का टायर बदल रहे कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर बाल बाल बच गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल कीपुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला गांडा स्थित गांव चंदरपुर के रहने वाले राधे श्याम के रुप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुल पर खड़ा ट्रक नीचे जा गिरा

थाना साहनेवाल में तैनात जांच अधिकारी एएसआई विपिन कुमार ने कहा कि ट्रक में राजमाह और दाल लदी हुई थी। वह हरियाणा की तरफ से आ रहा था। रास्ते में उनके ट्रक का टायर पंचर हो गया। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को पुल के ऊपर ही साइड पर खड़ा कर दिया। ट्रक का कंडक्टर साइड पर लगे ट्रक के टायर को बदलने लगा।

इसी दौरान पानीपत से जालंधर की तरफ जा रहे तेल से लदे केंटर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के टक्कर होने की आवाज सुन लोग जब तक मौके पर पहुंचते पुल पर खड़ा ट्रक नीचे जा गिरा।

ट्रक के टायर को बदल रहे राधे श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के तुरंत बाद केंटर चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। एएआई विपिन कुमार ने कहा कि केंटर को कब्जे मे ंले लिया गया है। केंटर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें