फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-सूमो की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Wed, 05 Nov 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका
विज्ञापन
विज्ञापन
चीका-पटियाला मार्ग पर गांव धरमेहड़ी (पंजाब) के पास बुधवार को एक ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उधर, हादसे के घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब के बठिंडा के गांव गढ़ी के रहने वाले एक ही परिवार के आठ सदस्य कैथल की ओर से आ रहे थे। सभी चीका-समाना रास्ते से गांव गढ़ी जा रहे थे।

इस दौरान गांव धरमेहड़ी के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सुरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, हरबंस कौर व कविता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उनकी नाजुक हालत को देखते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें