फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में हादसा, कबड्डी खिलाड़ी सहित 3 की मौत

Thu, 01 Jan 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
घनी धुंध में शाहकोट-मोगा रोड पर एक ऑल्टो कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला और युवकों की मौत हो गई। हादसे में राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह की भी जान चली गई।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात जसवीर सिंह वासी मरखाई तहसील जीरा (फिरोजपुर) को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर (50), बेटा गुरनेक सिंह व भतीजा सुरजीत सिंह उन्हेें कार से जालंधर ला रहे थे।

वहीं कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह (24) पुत्र बिक्कर सिंह वासी गांव मेहर सिंह वाला (फिरोजपुर), जतिन्दर सिंह उर्फ गगन (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी मरखाई (फिरोजपुर) व गुरजंट सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी मरखाई (फिरोज़पुर) दोनों कबड्डी खिलाड़ी पीछे अपनी कार में पैसे लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


धर्मकोट (मोगा) पहुंचते ही जसवीर सिंह की हालत काफी खराब हो गई। उन्होंने लेटने के लिए कहा इसलिए पारिवारिक सदस्यों ने कार रोक ली। गुरप्रीत कौर पीछे आ रही ऑल्टो कार में शिफ्ट हो गईं। दोनों कारें जालंधर की ओर चल पड़ी।

कार को कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह चला रहे थे। जतिंदर सिंह उर्फ गगन, गुरजंट सिंह व उनकी मां गुरप्रीत कौर पीछे वाली सीट पर थे। सतलुज दरिया के पास पीछे आ रही कार आगे निकल गई।

करीब 11.40 बजे उनकी कार शाहकोट के बाहरवार मोगा रोड पर सडाना अस्पताल के पास धुंध के कारण मलसियां की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि  कार ट्रक के नीचे घुस गई और ट्रक कार को करीब 100 गज दूर घसीट कर ले गया।

हादसे में कार में चालक गुरप्रीत सिंह व जतिंदर सिंह बुरी तरह कार में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरप्रीत कौर और गुरजंट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान हुए धमाके की आवाज सुन सडाना अस्पताल में दाखिल मरीजों के परिजन भी बाहर आ गए।

उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। गुरप्रीत कौर व गुरजंट सिंह को इलाज के लिए जालंधर ले जाया जा रहा था। रास्ते में गुरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया। गुरजंट सिंह को जालंधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे वाली जगह पर पहुंचे मॉडल थाना शाहकोट के एसएचओ मनजीत सिंह व साथी मुलाजिमों ने कार में फंसे गुरप्रीत सिंह व जतिंदर सिंह के शवों को कटर की सहायता से कार को काटकर बाहर निकाला। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया।
एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए नकोदर भेज दिए गए हैं। गुरजंट सिंह की हालत काफी गंभीर है। वे जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें