फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल बाद नए साल पर बनेगा ऐसा संयोग

Wed, 31 Dec 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का स्वागत इस बार खिलखिलाती धूप करेगी। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि दो जनवरी तक अच्छी धूप खिलती रहेगी। मौसम साफ रहेगा। सुबह और रात के वक्त ही कोहरा छाएगा।
विज्ञापन


यह स्थिति पांच साल बाद बन रही है। इससे पहले 31 दिसंबर की रात धुंध पड़ती ही थी और लोग ठंड में ही नया साल मनाते थे। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ.सुरेंद्रपाल का कहना है कि  नए साल पर धूप के पूरे आसार हैं।  

तीन व चार को छा सकते हैं बादल
मौसम में बदलाव तीन व चार जनवरी को हो सकता है। इस दिन बादल छाने की उम्मीद है। उसके कुछ दिन बाद कोहरा छा सकता है। बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है।

रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी। दिन के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। आने वाले तीन दिन में दिन का तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है।

दिन का तापमान 22 डिग्री तक पहुंचा
तीन दिन से निकल रही धूप ने दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक पहुंचा दिया है। इससे काफी राहत मिली है। हालांकि अब भी यह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है।

रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में पंजाब व हरियाणा के कुछ जिलों में धुंध का कहर जारी रहेगा। विजिबिल्टी 200 मीटर से भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें