फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, मरीज समेत 4 जख्मी

Tue, 09 Feb 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़-लुधियाना मार्ग पर गांव घड़ूआं के पास रविवार रात एक कार ने एबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोग जख्मी हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जिला मुक्तसर निवासी जगदीश ने बताया कि उनकी पत्नी रामवती का इलाज मोहाली में चल रहा है। उसका चेकअप करवाकर घर जा रहे थे। इसी बीच चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा एसयूवी ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एंबुलेंस में सवार जबर सिंह और गुरचरण सिंह के गंभीर चोटें आईं।

इस कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि परमजीत कौर और एंबूलेंस में मरीज के तौर पर सवार रामवती को खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घड़ूआं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें