फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी नंबर का क्रेज: 20.70 लाख में बिका सीएच01-सीएक्स 0001, आरएलए ने की ई-नीलामी, कुल 382 नंबर बिके

Thu, 28 Nov 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछली बार सीएच01-सीडब्ल्यू सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे कुल 2 करोड़ 26 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 16.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। इसके बाद 10 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी है।
विज्ञापन
फैंसी नंबरों का क्रेज - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने नई सीरीज सीएच01-सीएक्स के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसमें 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 20.70 लाख रुपये की लगी। इसके बाद 8.90 लाख रुपये में 0007 नंबर की बोली लगी है। 

विज्ञापन


इस नीलामी में आरएलए कुल 382 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 1.92 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
  
इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीडब्ल्यू, सीएच01-सीवी, सीएच01-सीयू, सीएच01-सीटी, सीएच01सीएस, सीएच01सीआर, सीएच01सीक्यू, सीएच01सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए समेत अन्य सीरिज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है। 

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 से 27 नवंबर शाम पांच बजे तक नंबरों के लिए बोली लगी थी। फैंसी नंबरों की नई और पुरानी सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।

2.26 करोड़ रुपये में बिके थे सीएच01-सीडब्ल्यू के नंबर

पिछली बार सीएच01-सीडब्ल्यू सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे कुल 2 करोड़ 26 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 16.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। इसके बाद 10 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी है। इस नीलामी में आरएलए कुल 489 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा था। बता दें कि इस ई-नीलामी में सिर्फ चंडीगढ़ के लोग हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होता है। अब जिन्होंने सबसे अधिक बोली लगाई है, उन्हें रकम को जमा कराना होगा। जिसके बाद ही बोलीदाता को नंबर सौंपा जाएगा।

नंबरों के लिए लगी बोली

नंबर                              कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएच01-सीएक्स 0001 - 20.70 लाख
0007                      -  8.90 लाख
0005                       - 8.11 लाख
0009                        - 7.99 लाख
9999                        - 6.01 लाख
0004                        - 4.91 लाख
0006                        - 4.71 लाख
0003                        - 4.61 लाख
0008                         - 4.61 लाख
0002                         - 3.71 लाख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें