फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा आरएलए और एस्टेट ऑफिस, बिना अप्वाइंटमेंट नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के दो प्रमुख विभाग रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) और एस्टेट ऑफिस सीमित सेवाओं के साथ मंगलवार से खुल जाएंगे। हालांकि दोनों दफ्तरों में बिना अप्वाइंटमेंट प्रवेश नहीं मिलेगा। एक समय में यहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए अलग-अलग स्लॉट में लोगों को बुलाया जाएगा। इसके अनुसार ही अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के दोनों विभागों ने पुराने सभी अप्वाइंटमेंट रद्द कर दिए हैं, इसलिए अब सिर्फ नए आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। आरएलए में कोरोना के केस आने और मिनी लॉकडाउन लगने के चलते ही इसे बंद कर दिया गया था। अब जैसे ही शहर में कोरोना के केस कम हो रहे हैं तो आरएलए को दोबारा खोला जा रहा है। विभाग फिलहाल जिन सेवाओं को शुरू कर रहा है, उनमें नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन, अन्य राज्यों के वाहनों की रजिस्ट्रेशन, वाहनों की एनओसी, आरसी को रिन्यू कराने, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, लाइसेंस जारी करने, ड्राइविंग लाइसेंस की एनओसी और ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने आदि सेवाएं शामिल हैं। आरएलए की तरफ से रोजाना आरसी और लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए 126-126 स्लॉट बुक किए जा रहे हैं लेकिन 29 मई को विंडो खुलने के साथ ही सभी स्लॉट बुक हो गए हैं। लोगों की भी शिकायत है कि चंद मिनटों में स्लॉट फुल हो जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अप्वाइंटमेंट नहीं मिल पा रही है। एस्टेट ऑफिस में फाइल इंस्पेक्शन और ऑफिस मीट के लिए सुबह 11 से 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें