फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर बेटियों ने पंजाबी बोलियों पर डाला गिद्दा

विज्ञापन
सेक्टर- 24 में ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित लोहड़ी सेलिब्रेशन के दौरान नाचती महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-24 में बुधवार को लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में ‘बेटी उत्सव’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने गरीब परिवारों की बेटियों के साथ लोहड़ी मनाई और समारोह में भाग लेने वाली सभी बेटियों को मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल और गज्जक आदि वितरित किए। इस दौरान लोहड़ी के गीतों पर बेटियां भी खूब झूमीं। सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी देखते ही बनती थी। रंग बिरंगे परिधानों में लड़कियों ने पंजाबी बोलियों पर खूब गिद्दा पाया।
विज्ञापन

प्रधान रविंद्र सिंह बिल्ला ने संस्था के सदस्यों के साथ लोहड़ी की पूजा अर्चना कर सभी को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोहड़ी के गीत, भंगड़ा, छल्ला आदि प्रस्तुत किया गया। रविंद्र सिंह ने कहा कि यह पर्व जीवन में उल्लास बिखेरने वाला है। लोहड़ी खुशहाली, आपसी सौहार्द और खुशियों का संदेश लेकर आती है। नए साल का यह पहला त्यौहार लोगों के दिलों में खुशियां भर देता है। बदलते वक्त के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आया है। पहले लोग यहां बेटा होने पर खुशियां मनाते थे, वहीं अब बेटियों के पैदा होने पर भी उसी खुशी के साथ बेटी का घर आगमन होता है। लोहड़ी पर्व भी अब बेटियों को समर्पित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें