फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का निधन, सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

Sun, 26 Jul 2020 02:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर सीएम मनोहर लाल ने व्यक्त किया शोक।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

विज्ञापन


वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने भी भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के आज लंबी बीमारी के बाद हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि पालीवाल मिलनसार छवि के ईमानदारी कार्यकर्ताओं में से एक थे, जिन्होंने भाजपा के कर्मठ जिला अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को क्रियाशील रखते हुए लोगों से जोड़ने का काम किया और दिन रात मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले भर में भाजपा को आम नागरिकों तक ले जाने तथा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भारी योगदान के लिए पालीवाल सदा अविस्मरणीय रहेंगे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार सहित डॉक्टर अरविंद यादव, प्रीतम चौहान, रामपाल यादव, रत्नेश बंसल, राव शिवदीप, अशोक जोशी, सतीश यादव, सुनील मूसेपुर,हरियाणा भाजपा व जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का रोहतक पीजीआई में निधन हो गया है। रेवाड़ी के सेक्टर- 18 में स्वर्गआश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें