फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एशियन गेम्स के पदकवीरों पर बरसे इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। एशियन गेम्स-2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी के निशानेबाज भावतेघ सिंह गिल और राइजा ढिल्लों का सोमवार को पीयू प्रशासन ने सम्मान किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मीनाक्षी गोयल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके शानदार प्रदर्शन को विश्वविद्यालय के लिए गौरव बताया। इस मौके पर दोनों को 1.5-1.5 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भावतेघ सिंह गिल ने पुरुष स्कीट टीम और राइजा ढिल्लों ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पीयू ने दोनों खिलाड़ियों को आगे की तैयारी के लिए 3.5-3.5 लाख रुपये की शेष प्रशिक्षण सहायता राशि वार्षिक समारोह में देने की घोषणा भी की। पीयू कुलपति प्रो. मीनाक्षी गोयल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। समारोह में प्रो. कृष्ण कुमार सलूजा, प्रो. अनुप्रीत कौर मावी और एमसीएम डीएवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीना शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें