फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहाड़ों पर बर्फबारी और चंडीगढ़ में बारिश, 7.2 डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पहाड़ों में समय से पहले बढ़ी ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। चंडीगढ़ में सोमवार को 9.4 मिलीमीटर बारिश के बाद मौसम अचानक ठंडा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह से ठंडी हवा, बादल और बारिश की फुहार के बीच लोगों को सितंबर में ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी 86 फीसदी तक पहुंच गई।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर चंडीगढ़ तक पहुंचा है। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब होते हुए चंडीगढ़ तक पहुंच रही हैं। कम दबाव और नम हवाओं के मिलने से बादल बने और बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिन के तापमान को तेजी से नीचे खींचा। पश्चिमी विक्षोभ ने भी मौसम में बदलाव को बढ़ाया।
विज्ञापन

अगले दो दिन बौछार, एक अक्टूबर से बढ़ेगा पारा: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा। एक अक्टूबर से तापमान बढ़ना शुरू होगा और अगले दो-तीन दिनों में दिन का पारा 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि सुबह और शाम की ठंडक कुछ दिन और बनी रह सकती है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सेहत को लेकर रहें सतर्क: बारिश के बाद तापमान और नमी में अचानक बदलाव से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, वायरल संक्रमण और एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है। पीजीआई के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण बंसल के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े तुरंत बदलें। बहुत ठंडे पेय पदार्थों से फिलहाल दूरी रखना बेहतर है। बाहर निकलते समय हल्का जैकेट या छाता साथ रखना उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें