फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल जी वाह! पहले लैपटॉप फिर टैब, अब वो भी गायब

Thu, 03 Jul 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र बेसब्री के साथ पंजाब सरकार से मुफ्त लैपटॉप मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


सरकार ने विधानसभा चुनाव में लैपटॉप देने का वादा जो किया था। फिर अचानक पता चला कि सरकार लैपटॉप नहीं, टैबलेट देगी और 11वीं नहीं सिर्फ 12वीं के विद्यार्थियों को ही देगी।

लेकिन इंतजार यहां खत्म नहीं हुआ। हालात ये हैं कि वादे के करीब ढाई साल बीत जाने के बाद वो टैबलेट भी अब तक छात्रों के हाथ तक नहीं पहुंचे हैं।

कागजों तक सीमित रह गया वादा

दरअसल मुफ्त लैपटॉप देने के इस वादे से संबंधित राशि का प्रावधान भी पिछले दो वर्षों के बजट में हुआ, लेकिन बात कागजों से बाहर नहीं निकल पाई। अब आगामी 15 जुलाई से पंजाब विधानसभा का अगला बजट सत्र शुरू होने वाला है।

उम्मीद जताई जा रही है कि शायद इसके बाद छात्रों को यह सुविधा प्राप्त हो सके। शिअद ने 2012 के विधानसभा चुनाव के वक्त जारी मेनिफेस्टो में यह वादा किया था, लेकिन बाद में पेश हुए बजट में 12वीं के छात्रों तक सीमित हो गया।

इसके साथ ही लैपटॉप सिकुड़ कर टैबलेट बन गए। सरकार ने 110 करोड़ रुपये से डेढ़ लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने का प्रावधान बजट में किया, लेकिन 2012-13 के दौरान छात्रों को सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई। छात्रों को अब तक इस टैबलेट का इंतजार है।
विज्ञापन

वादे हैं वादों का क्या...

विस चुनाव के दौरान उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि 11वीं के छात्र दो साल इस सुविधा का लाभ उठा सकें, इसलिए उनके लिए यह प्रावधान किया गया है।

यह सुविधा हर साल इसी प्रकार जारी रहेगी, लेकिन बात केवल घोषणा तक ही सीमित रह गई। शैक्षिक सत्र समाप्त होने तक छात्र सरकार से मिलने वाले टैबलेट्स का इंतजार करते रहे। अब देखना है कि शिअद का यह वादा कब पूरा होता है।

‘सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी। छात्रों को टैबलेट सहित अन्य सुविधाएं जल्द प्रदान की जाएंगी।’
-डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री पंजाब

किन्हीं कारणों से अभी यह योजन सिरे नहीं चढ़ पाई है। छात्रों को टैबलेट कब तक मिलेंगे, इस बारे में कुछ नहीं बता सकती।
 अंजलि भावड़ा, प्रमुख सचिव, शिक्षा विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें