फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रिटायर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,  एचआईपीए के महानिदेशक किए गए नियुक्त

Thu, 11 Sep 2025 01:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

हरियाणा के राज्यपाल ने रिटायर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मनोज यादव, रिटायर आईपीएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के राज्यपाल ने रिटायर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को गुरुग्राम स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) का महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज यादव की नियुक्ति की शर्तें व नियम अलग से जारी किए जाएंगे। उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आदेश की प्रति मनोज यादव को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेजी गई है। साथ ही, महालेखाकार, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त-सचिवों को भी सूचित किया गया है। गौरतलब है कि मनोज यादव हरियाणा पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और रिटायर होने के बाद अब उन्हें एचआईपीए की कमान सौंपी गई है। इससे प्रशासनिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें