चंडीगढ़। बीते शनिवार को सेक्टर-55/40 की डिवाइडिंग रोड पर बीएमडब्ल्यू से एक व्यक्ति को रौंदने की आरोपी कार चालक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती रिटायर्ड कर्नल की बेटी है और वह बिना लाइसेंस के कार चला रही थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी कार चालक प्रभनूर कौर (20) के खिलाफ आईपीसी 279, 304ए समेत 3/181 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि शनिवार देर शाम सेक्टर-55/40 की डिवाइडिंग रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक व्यक्ति रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी बीएमडब्ल्यू समेत वहां भाग निकली लेकिन लोगों ने कार का पीछा कर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बीएमडब्ल्यू रुकवा ली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस बीएमडब्ल्यू कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीएमडब्ल्यू चालक प्रभनूर को चंडीगढ़ के एक कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है हालांकि पुलिस ने उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। उधर, पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।