फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: उद्योगों पर लगी बिजली इस्तेमाल की पाबंदी हटी, सीएम अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद मिली बड़ी राहत

Tue, 13 Jul 2021 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे पंजाब के उद्योगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद उद्योगों को बिजली बहाल कर दी गई है। बता दें कि मानसून में देरी और भीषण गर्मी से पंजाब में बिजली की मांग में काफी वृद्धि हो गई थी। इसी वजह से प्रदेश को अप्रत्याशित बिजली संकट भी झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ( फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य भर में बिजली संकट से निपटने के लिए उद्योगों पर लगाई सभी बिजली कटौती को सोमवार शाम को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिया। मानसून में देरी के कारण कृषि और घरेलू दोनों क्षेत्रों में बिजली की बढ़ी अप्रत्याशित मांग के कारण राज्य में बिजली संकट पैदा हुआ था। 

विज्ञापन


तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के बंद पड़े तीन यूनिटों में से एक यूनिट के फिर शुरू होने के बाद राज्य में बिजली की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को निर्देश दिया कि राज्यभर में उद्योगों पर बिजली के इस्तेमाल की लगी पाबंदी को तुरंत हटा लिया जाए।

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तलवंडी साबो में 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू होने से राज्य में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है। पीएसपीसीएल की तरफ से पंजाब के केंद्रीय और सरहदी जोन के जिलों में ऐसी ही बंदिशों को आंशिक तौर पर हटाने के फैसले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की तरफ से सभी बंदिशें पूर्ण तौर पर हटाने का निर्देश दिया गया है। पीएसपीसीएल ने निरंतर बिजली इस्तेमाल करने वालों को छोड़कर सभी उद्योगों को मंगलवार से पूरी क्षमता के साथ काम करने की आज्ञा दी थी। 
विज्ञापन


पीएसपीसीएल ने अस्थायी पाबंदी का दिया था आदेश
बिजली की मांग में हुई असाधारण वृद्धि के कारण पीएसपीसीएल ने अस्थायी उपाय के तौर पर राज्य के औद्योगिक उपभोक्ताओं पर बंदिशें लगाने का आदेश दिया था, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली सप्लाई देने के साथ-साथ धान की बिजाई संबंधी कामों के लिए कृषि क्षेत्र को आठ घंटे बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जा सके।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि निरंतर चलने वाले उद्योगों को अपने लोड के 50 प्रतिशत सामर्थ्य के साथ चलाने को कहा गया था। ज्यादा मांग के बावजूद पावरकॉम ने शुरू से ही छोटे और मध्यम दर्जे की सप्लाई वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं, चावल शैलर मालिकों, पशु फीड यूनिटों, कॉल सेंटरों, मशरूम फार्मों, फूड प्रोसेसिंग यूनिटों और अन्य जरूरी उद्योगों/सेवाओं पर कोई पाबंदी नहीं लगाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें