फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: स्नेहालय मलोया के वंश को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, समाजिक सेवा में योगदान के लिए सम्मानित

Sat, 27 Dec 2025 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वंश तायल ने सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों के बावजूद जिस तरह नेतृत्व, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने स्वयं को सशक्त भी बनाया और साथ रहने वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करते वंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले स्नेहालय मलोया के निवासी वंश तायल को देश के सर्वोच्च बाल सम्मानों में शामिल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


उनको यह सम्मान उन्हें 26 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया।

वंश तायल ने सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों के बावजूद जिस तरह नेतृत्व, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने स्वयं को सशक्त भी बनाया और साथ रहने वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वंश तायल ने स्वयंसेवा गतिविधियों में भाग लिया।

वंश तायल खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहे हैं। वह राज्य-स्तरीय रग्बी प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे। यही वजह रही कि उनके निरंतर प्रयासों, समाज पर सकारात्मक प्रभाव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें