फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का ब्लूप्रिंट तैयार, 31 सदस्यों की होगी नियुक्ति; आठ होंगे महासचिव

Sat, 27 Dec 2025 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पार्टी अध्यक्ष ने हाईकमान के साथ वार्ता कर अब इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि 31 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन एक सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस जल्द ही अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने जा रही है। पार्टी ने इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। जिला कार्यकारिणी में सभी गुटों को साधने के मकसद से सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव (संगठन), आठ महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 16 सचिव की नियुक्ति होगी। इस हिसार एक जिला कार्यकारिणी में कुल 31 सदस्यों को शामिल किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि 11 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। कांग्रेस ने 22 जिला अध्यक्षों समेत कुल 32 जिलों और शहरी इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। यह नियुक्तियां इसी साल अगस्त में की गई थी, मगर उसके बाद से जिला कार्यकारिणी का गठन लटका हुआ है। 
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष ने हाईकमान के साथ वार्ता कर अब इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि 31 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन एक सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। इसका मकसद यही है कि पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाए, ताकि कार्यकर्ताओं में अपनेपन की भावना रहे।

इसके साथ ही पार्टी के सभी गुटों को भी साधा जाएगा। हर गुट के सदस्यों को पार्टी में जगह दी जाएगी, ताकि गुटबाजी की कोई गुंजाइश न रहे। पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि अगले एक महीने के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से जिला अध्यक्ष पार्टी की गतिविधियां नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे कई मौके जिन पर पार्टी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शंन करने की रणनीति बनाई, मगर उसमें उतनी सफलता नहीं मिली।

प्रदेश कार्यकारिणी व महिला प्रदेश अध्यक्ष की होगी नियुक्ति

जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। राव नरेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार नहीं हुआ है। इसके साथ ही महिला प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति की जानी है। पार्टी के एक नेता का कहना है कि आने वाले तीन महीने नियुक्तियों का दौर चलेगा। इन नियुक्तियों के बाद ही पार्टी पूरे जोश से सरकार के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें