फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 HCS, 23 HPS अधिकारियों को किया इधर-उधर

Sat, 08 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें कई अधिकारियों को इधर- उधर कर किया गया है।  हरियाणा की खट्टर सरकार ने विकास कार्यों में तेजी और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल व मुख्यालय स्तर पर अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 43 एचसीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अंबाला सिटी, गन्नौर, महम, कालका, गुरुग्राम-1, पिहोवा, रोहतक, सफीदों, असंध, घरौंडा, रतिया, शाहबाद और टोहाना के एसडीएम को बदल दिया गया है।

बदले गए एसडीएम में मुलाना की विधायक संतोष सारवान के बेटे सुशील सारवान भी शामिल हैं। इसकेसाथ कुछ सिटी मजिस्ट्रेट को भी बदला गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन संवर्तक सिंह भी हटा दिए गए हैं। जबकि जयबीर सिंह आर्य  को चरखी दादरी का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

23 डीएसपी के तबादले के सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश के एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के मुताबिक बलबीर सिंह को तिगांव का एसीपी जबकि दलबीर सिंह को असंध का डीएसपी लगाया गया है। विरेन्द्र सिंह को एससीबी, आदर्शदीप सिंह को डीएसपी, खरखौदा जबकि प्रमोद कुमार को अंबाला में डीएसपी( ट्रैफिक) पृथ्वी सिंह को रोहतक का डीएसपी लगाया गया है।

ममता खरब को अंबाला, पंखुड़ी कुमार को गुरुग्राम में एसीपी ट्रैफिक, धीरज कुमार को डीएसपी, पिहोवा, शीतल सिंह को डीएसपी(जीआरपी) मुख्यालय, अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है।  डीएसपी विनोद कुमार को कनीना, डीएसपी महेश कुमार को मधुबन(एचपीए), डीएसपी ओम प्रकाश को पुन्हाना, डीएसपी अजमेर सिंह को झज्जर जबकि नरेश अहलावत को समालखा का डीएसपी लगाया गया है।

रणवीर सिंह को गुरुग्राम में एसीपी (क्राइम) जबकि राजेश फोगाट को करनाल का डीएसपी लगाया गया है। महेन्द्र सिंह को फरीदाबाद में जीआरपी का डीएसपी, संजीव कुमार को नारनौल मुख्यालय, राजेश कुमार को मधुबन में चतुर्थ बटालियन(एचएपी) का डीएसपी नियुक्त किया गया है। शमशेर सिंह को टोहाना, सुभाष चंद को एससीबी जबकि रविंद्र तोमर को महम का डीएसपी लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें