फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को कैसे लगती है नशे की लत, पढ़ें ये रिसर्च

Tue, 13 May 2014 01:26 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के युवा नशे के आदी हो रहे हैं। इस बारे में सभी जानते हैं। इसके पीछे के कारणों को हमेशा हवा-हवाई बताया जाता रहा है। कोई बेरोजगारी बताता है तो कोई साजिश। हाल के पंजाब लोकसभा चुनाव में नेताओं ने इन कारणों को जोर-शोर से उठाया और इसी मुद्दे पर चुनाव भी लड़ा, लेकिन लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज की स्टडी कुछ और ही संकेत देती है।
विज्ञापन


स्टडी के मुताबिक 80 प्रतिशत लोगों में नशे की लत दोस्तों की संगत से पड़ रही है। दोस्त के कहने पर वे ड्रग लेते हैं और फिर इसके आदी हो जाते। करीब 8.3 प्रतिशत लोग उत्सुकता के कारण ड्रग लेते हैं। उन्हें लगता है कि आखिर लोग इसका सेवन क्यों करते हैं।

स्वाद चखने के चक्कर में खुद ही इस लत के शिकार बन जाते। स्टडी का एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। सबसे ज्यादा नशे के शिकार 20-30 वर्ष की उम्र के युवा है। ये युवाओं का पढ़ा-लिखा तबका है।
विज्ञापन


इसमें प्रोफेश्नल डिग्री, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, मैट्रिक, मिडिल क्लास तक पढ़े-लिखे युवा शामिल है। यह स्टडी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल मरीजों पर आधारित है। इसमें 120 मरीजों को शामिल किया गया है।

25 से 1500 रुपये खर्च करते हैं नशे के लिए

स्टडी में सामने आया है कि लोग नशे के लिए रोजाना 25 रुपये से लेकर 1500 रुपये खर्च करते हैं। 37.5 प्रतिशत लोग 100 रुपये से लेकर 200 रुपये खर्च करते हैं। 2.5 लोग एक हजार से दो हजार तक लोग खर्च करते हैं।

स्टडी कहती है कि करीब 22 प्रतिशत मरीज नशा से पीछा छुड़ाने के लिए खुद ही नशा मुक्ति केंद्र पहुंच जाते हैं। 72 प्रतिशत लोगों को उनके परिजन केंद्र लेकर जाते हैं। 84 प्रतिशत ऐसे लोग थे, जिनकी फैमिली में किसी ने भी ड्रग को हाथ नहीं लगाया और वे पहले शिकार बने।

ड्रग क्यों लेना शुरू किया

कारण--------------मरीज--------------प्रतिशत
संगत का असर-------95----------------79.2
उत्सुकता------------10-----------------8.3
बेरोजगारी------------4------------------3.3
फैमिली का असर------8------------------6.7
गर्लफ्रेंड का छूटना-----3------------------2.5

ड्रग के लिए रुपये कहां से लाते हैं

कारण--------------मरीज--------------प्रतिशत
खुद से--------------102--------------85.0
परिवार से------------14--------------11.8
रोजगार से------------1----------------0.8
दोस्तों से--------------2----------------1.6
चोरी से--------------1----------------0.8
विज्ञापन

कितनी उम्र में शुरू करते हैं ड्रग्स

उम्र--------------मरीज--------------प्रतिशत
10-20-----------42--------------35
20-30-----------65--------------54.2
30-40-----------11--------------9.1
40-50------------2--------------1.7
50-60-----------0--------------0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें