यूटी पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर लोगों के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। यह बदलाव सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड से जुड़ने वाली सड़क पर किया गया है।
पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस की दोपहर 2 बजे तक हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं एट होम कार्यक्रम के अतिथि अपने वाहनों को यूटी गेस्ट हाउस के पार्किगिं एरिया में पार्क कर सकेंगे। इस दौरान उससे संबंधित मार्ग सेक्टर-5/6/7/8 चौक से कैंबवाला टर्न तक रास्ता बंद रहेगा।
गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-16/17/22/23 से सेक्टर-22/ए पेट्रोल पंप के छोटे चौक तक बंद होगा। जबकि, सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग सड़क से जन मार्ग और सेक्टर-22/23 चौक तक और सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड तक गणतंत्र दिवस की सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रहेगा। जबकि, सेक्टर-22/ए मार्केट की पार्किगिं में भी सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक अपने वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे।
यहां पर होगी पार्किंग सुविधा
गणतंत्र दिवस पर आपके लिए पार्किगिं की व्यवस्था सेक्टर-23 स्थित अस्पताल, सेक्टर-22/बी की पार्किगिं, सेक्टर-17 नीलम सिनेमाघर की पार्किगिं और सर्कस ग्राउंड में व्यवस्था की जाएगी।