फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार नितिन यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ली परेड की सलामी

Fri, 26 Jan 2024 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में चंडीगढ़ पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।  मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का बम निरोधक दस्ता अलर्ट मोड पर है।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में मनाया गया। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार नितिन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने  चंडीगढ़ के पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों की परेड की सलामी ली। ओवरऑल बेस्ट मार्च पास की ट्राफी पंजाब पुलिस ने जीती।
विज्ञापन




इस दौरान नितिन कुमार यादव ने कहा कि चंडीगढ़, जहां परंपरा और आधुनिकता का शानदार सुमेल है, “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का प्रतीक है। चंडीगढ़ के भविष्य की कल्पना करते हुए, हम एक ऐसे शहर को तैयार करने की आकांक्षा रखते हैं जो परिवर्तनकारी बदलाव के साथ शहरी बुनियादी ढांचे और योजना का सहज मिश्रण हो। 
विज्ञापन






गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए यूटी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में 500 जवानों की तैनाती की गई है। 

इन रूटों पर ट्रैफिक किया गया है डायवर्ट
गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-17 और पंजाब राजभवन में होने वाले समारोह को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत दोनों ही समारोह स्थलों के पास से गुजरने वाली सड़क को आम लोगों के लिए बंद कर रूट डायवर्ट किए गए हैं।
 
विज्ञापन

नगर निगम के इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
गगनदीप सिंह, डीईओ (ओएस), गौरव जसवाल, असिस्टेंट मैनेजर आईटी, हरिंदर सिंह पीयन (एजेंडा ब्रांच), ईश्वर सिंह, डीईओ (ओएस), गुरजंट सिंह, हेल्पर (ओएस), रामबालक पीजे (अकाउंट ब्रांच), नरिंदर कुमार पीयन (अकाउंट ब्रांच), जीवन ज्योति जेई हॉर्टिकल्चर, महक स्टेनो टाइपिस्ट, नीलम रावत सीनियर असिस्टेंट, कृष्णमूर्ति माली, गुरजीत सिंह मेसन (ओएस), दीपक एमटीएस (ओएस), बीरू एमटीएस (ओएस), सुनील एमटीएस (ओएस), वेद प्रकाश हेड सीवरमैन, दलबीर सिंह सीवरमैन, पवन कुमार क्लर्क, सुषमा डीईओ (ओएस), सारांश मलिक डीईओ (ओएस), प्यारे लाल एमटीएस (ओएस), हरिकिशन एमटीएस (ओएस), राजकुमार एमटीएस (ओएस), परमिंदर पाल सिंह ट्रेडमेट, प्रदीप शर्मा लिफ्ट ऑपरेटर, संजीव लखनपाल, लिफ्ट ऑपरेटर, पूनम गुप्ता स्टैटिक असिस्टेंट, मोहिंदर पाठक हेल्थ सुपरवाइजर, सुनील कुमार डीईओ (ओएस), दलजीत सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर, अनिल सफाई सेवक, सरिता सफाई सेवक, अजय कुमार ड्राइवर, बिट्टू डीटुडी हेल्पर, मनप्रीत सिंह फायरमैन, अमरिंदर सिंह फायरमैन, तेजिंदर सिंह फायरमैन, रजत धीमान फायरमैन, सोमवीर फायरमैन, अनिल सिंह रावत फायरमैन, जसबीर सिंह फायरमैन, सुखविंदर सिंह ड्राइवर, नरेंद्र कुमार जूनियर ड्राफ्ट्समैन।

शहर के इन लोगों को मिला सम्मान
जोध सिंह सचिव चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, चमन लाल फील्ड जनरल मैनेजर पंजाब और सिंध बैंक, अनिल खुराना एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक, हरविंदर सिंह सीनियर डीजीएम बीईएल, अजय अरोड़ा सीनियर डीजीएम बीईएल, उन्हाले अनिकेत स्पोर्ट्स टीचर, डॉ. रमनदीप कौर सोशल एक्टिविस्ट, राजेश ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट, हरमन सिंह सोशल एक्टिविस्ट, सुनीता शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर, मेहर चंद एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, निकिता शर्मा सोशल एक्टिविस्ट, राहुल सिंगला फाउंडर एनजीओ, अरुण भगत इंचार्ज पब्लिक टॉयलेट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें