फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जब तक माफी नहीं तब तक मुलाकात नहीं, अमरिंदर सिंह अपने रुख पर कायम, मीडिया रिपोर्ट का किया खंडन

Tue, 20 Jul 2021 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस को भले ही अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया हो लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तल्खी अभी जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया था कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन से मिलने का समय मांगा है लेकिन मंगलवार की रात कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बयान जारी कर पूरी स्थिति साफ कर दी है। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही पंजाब कांग्रेस की कमान मिल चुकी है लेकिन उनके प्रति मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी कम नहीं हुई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बयान जारी कर कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए नवजोत सिंह द्वारा समय मांगने वाली खबरें झूठी हैं। कोई समय नहीं मांगा गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के रुख में कोई बदलाव नहीं है। वह सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक वे सोशल मीडिया पर कैप्टन पर हमला करने को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते हैं।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत को दिया था दो टूक जवाब
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान के दबाव के आगे झुकते हुए भले ही नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बनाने पर सहमति दे दी है लेकिन सिद्धू के प्रति उनकी नाराजगी अभी बरकरार है।

दरअसल, बीते शनिवार को सिसवां फार्म हाउस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के दौरान हरीश रावत ने सिद्धू से मिलकर पुरानी बातों और मनमुटाव को खत्म करने का आग्रह किया था। इस दौरान कैप्टन ने रावत से दो-टूक कह दिया कि वे सिद्धू से नहीं मिलेंगे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सिद्धू ने उनके खिलाफ हाल के दिनों में सार्वजनिक तौर पर बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ बहुत कुछ अभद्र लिखा है, जिसने उन्हें आहत किया है। अब बिना माफी के सिद्धू से कोई बात नहीं होगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें