फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: बेरोजगारी दूर करने को उद्योग नहीं ला सकीं सांसद परनीत कौर, घग्गर प्रोजेक्ट मंजूर कराने का श्रेय

Tue, 19 Mar 2024 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला

सार

79 साल की परनीत कौर पटियाला की मौजूदा सांसद हैं। परनीत चार बार इस सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने सबसे पहले साल 1999 में और फिर 2004, 2009 और 2019 में यहां से चुनाव जीते हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्हें नॉर्दर्न बाईपास के प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूर कराने का श्रेय जाता है।
विज्ञापन
परनीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गृहक्षेत्र होने के कारण पटियाला लोकसभा सीट हमेशा से ही पंजाब की राजनीति में अहम स्थान रखती रही है। यह सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रही है। 
विज्ञापन


1952 से पटियाला सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं, जिनमें से सबसे अधिक 11 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कैप्टन की पत्नी 79 साल की परनीत कौर पटियाला की मौजूदा सांसद हैं। परनीत चार बार इस सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने सबसे पहले साल 1999 में और फिर 2004, 2009 और 2019 में यहां से चुनाव जीते हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्हें नॉर्दर्न बाईपास के प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूर कराने का श्रेय जाता है। इसी तरह घग्गर की बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने केंद्र से प्रोजेक्ट भी मंजूर कराया। 

हालांकि, अभी इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। करोड़ों की लागत से नए बस स्टैंड के निर्माण से पटियालावासियों को काफी सुविधा हुई है। दो अंडरपाथ का निर्माण और सिंगल वायर सिस्टम शुरू करना भी उनके प्रमुख काम रहे हैं। बेरोजगारों के लिए इंडस्ट्री लाने में वह नाकाम रहीं। इस बार परनीत ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब उनके भाजपा की टिकट पर पटियाला से ही चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। आने वाले चुनाव में इस सीट से राजनीतिक दिग्गजों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


प्रमुख वादे जो पूरे किए
-नॉर्दर्न बाईपास के प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूर कराया।
-घग्गर की बाढ़ से बचाने को प्रोजेक्ट मंजूर कराया।
-करोड़ों की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण किया।
-दो अंडरपाथ का निर्माण। सिंगल वायर सिस्टम शुरू किया।

ये काम अधूरे रह गए
-बेरोजगारी दूर करने को बड़ी इंडस्ट्री स्थापित नहीं हो पाई।
-500 करोड़ का केनाल बेस्ड वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ।
-206 करोड़ का छोटी व बड़ी नदियों के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट पूरा नहीं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पटियाला में नाॅर्दन बाईपास बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूर कराके टेंडर जारी करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। करोड़ों की लागत वाले घग्गर जैसे बड़े प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूर कराया है। इससे लोगों को बाढ़ की मार से निजात मिल सकेगी। लोगों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया। हलके के चौतरफा विकास पर भी पूरा ध्यान दिया है। - परनीत कौर, सांसद, पटियाला

चुनाव में जवाब देंगे लोग: रखड़ा

शिअद के सुरजीत सिंह रखड़ा का कहना है कि पंजाब से इंडस्ट्री यूपी व बिहार जा रही है। पटियाला में इंडस्ट्री लाकर नौजवानों को रोजगार देने का प्रयास नहीं किया गया। जिस तरह की कारगुजारी रही है, उसे देखते हुए लोग खुद आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका जवाब दे देंगे।
विज्ञापन


सांसद निधि का खर्च
पांच वर्ष में मिले: 7.06 करोड़ 
विकास पर खर्च किए: 6.64 करोड़ 
93.95 प्रतिशत सांसद निधि की राशि खर्च। 

ये विधानसभा हलके है संसदीय सीट में
पटियाला (शहरी), पटियाला (देहाती), नाभा, राजपुरा, घन्नौर, सन्नौर, शुतराणा, समाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें