फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जजपा संगठन का पुनर्गठन, तीन समितियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन का पुनर्गठन किया है। पार्टी ने सलाहकार समिति, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और अनुशासन समिति का गठन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में गठित दस सदस्यों की सलाहकार समिति में डॉ. केसी बांगड़, अनंत राम तंवर, फूलवती, सरदार जगरूप सिंह सक्ताखेड़ा, रामकुमार कटवाल, पूर्व विधायक गंगा राम, मास्टर राजकुमार सैनी, कंवर सिंह कलवाड़ी और बलवान सुहाग शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने सभी समितियों को भंग कर दिया था।
विज्ञापन


नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, बृज शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मंत्री अनूप धानक, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, रणधीर सिंह, शीला भ्याण, मोहसीन चौधरी, धर्मपाल प्रजापत और सुरजीत सौंडा शामिल हैं। कोषाध्यक्ष हरबंस सिंगला, कार्यालय सचिव रणधीर सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की राधेश्याम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। जजपा ने एडवोकेट रणबीर दहिया की अध्यक्षता में चार सदस्यीय अनुशासन समिति में एडवोकेट कलम सिंह, एडवोकेट विजय कुमार बंसल और एडवोकेट रिम्पल सोही को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें