फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, शाह पर रेणुका बिश्नोई ने लगाए आरोप

Tue, 16 Sep 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनुका बिश्नोई ने भाजपा पर व्यंग्य कसते हुए कहा है कि यदि बीजेपी कैप्टन अभिमन्यु को सीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित करे तो वह उनकी मदद करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कुलदीप बिश्नोई को हराने के लिए कांग्रेस और इनेलो ही नहीं बल्कि भाजपा ने भी षड्यंत्र रचा था। भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला की जमकर मदद की। कैप्टन अभिमन्यु अपने बूथ पर भी कुलदीप को नहीं जिता पाए थे। क्या वे इस बार भी चश्मे पर वोट डलवाएंगे।

रेनुका बिश्नोई सोमवार को नारनौंद हलके के करीब एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं। रेनुका ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु अपने लिए नारनौंद की बजाय कोई सुरक्षित सीट तलाश रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा ने उन्हें यहीं से टिकट देकर आपको अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला लेने का मौका दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक प्रचार कर रहे हैं कि अभिमन्यु को सीएम बनाया जाएगा।

इस पर उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में हिम्मत है तो वह अभिमन्यु को सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करे तो हम भी उन्हें जितवाने में मदद करेंगे।

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी निहाल सिंह मताना, जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, भूप कौशिक, सत्यवान दूहन, नीलम सिहाग, राजबीर ढांडा, सुनीलपाल वाल्मीकि, प्रदीप शर्मा, राजू सुलचानी, संदीप जांगड़ा, घोलू गुर्जर, गुलजार काहलों, गौतम सरदाना और डॉ. लवकेश टुटेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें