फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की फिल्मों में म्यूजिक पर खुलकर बोले नामी संगीतकार, इंटरव्यू

Sun, 04 Dec 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मशहूर संगीतकार आनंद जी
विज्ञापन
फिल्मों में आजकल गानों का जो दौर चल रहा है, उसमें पर्दे नाम की चीज की खत्म हो गई है। यह कहना है संगीतकार कल्याण जी के छोटे भाई आनंद जी का। आनंद जी ने कल्याण जी के साथ मिलकर कई सुपर हिट फिल्मों के गीतों को संगीत दिया है। वह शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल में थे, आनंद जी को टैगोर थिएटर में रविवार को वाइब्रेशन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से होने वाले म्यूजिकल इवनिंग में बतौर सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में शिरकत करनी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। शनिवार को शहर पहुंचे आनंद जी ने प्रत्रकार वार्ता में बातचीत के दौरान कहा कि चंडीगढ़ में मेरा तीसरी बार आना हुआ है। यह शहर अपने आप में शानदार है। आंनद जी ने कहा कि फिल्मों में आजकल गानों का जो दौर चल रहा है, उसमें पर्दे नाम की चीज खत्म हो गई है। एक परिवार में बैठकर इस तरह के गाने देखे नहीं जा सकते।

फिल्में गानों से पहचानी जाती थी
आनंद जी ने कहा कि बदतले समय में फिल्में भी बदल गई है और उनका ट्रेंड भी बदल चुका हैं। पहले गानों की वजह से फिल्में हिट होती थी और संगीत से ही पहचानी जाती थीं। आनंद जी अनुसार बदलते समय में सभी को उसके साथ ही चलना पड़ रहा है। अब फिल्में और गाने दोनों अंग्रेजी स्टाइल में होने लगे हैं। आनंद जी के अनुसार हर गाना अपने आप में कुछ न कुछ कहता है। उसके साथ छेड़छाड़ करना उसकी तौहीन करना जैसा होगा। रिमिक्स गानों पर आनंद जी ने कहा कि कोई आपके गाए गानों में रिमिक्स करके बिजनेस करे यह अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन


इनके अनुसार पहले गाने बनाने में कई घंटों का समय लग जाता था आजकल तो सबकुछ पका पकाया मिल रहा है। वहीं आइटम नंबर पर इन्होंने कहा कि लगता है आजकल मसाला कम हो गया है जिस वजह से इस तरह के आइटम नंबर चल पड़े हैं, लेकिन यह अधिक देर तक नही चलने वाले। सरकार की ओर से नोटबंदी के  फैसले के बारे में आनंद जी ने कहा कि यह बदलाव का दौर चल रहा है और जो भी हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें