फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदाऊदी शो: इस बार बापू-कस्तूरबा के साथ मिस इंडिया भी दिखेंगी

Sun, 04 Dec 2016 03:24 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गुलदाउदी शो
विज्ञापन
30 वां वार्षिक तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो नौ दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार गुलदाऊदी की करीब 262 किस्में देखने को मिलेंगी। टैरेस्ड गार्डन सेक्टर-33 में होने वाले इस शो में नगर निगम की ओर से गमलों को सजाने का काम टैरेस्ड गार्डन में शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की हार्टिकल्चर विंग 10 हजार गमलों में लगे गुलदाऊदी को डिस्प्ले करने की तैयारी में है। इसके लिए शनिवार से एंट्री शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एंट्री आठ दिसंबर तक सुबह 11 बजे तक निशुल्क एंट्री होगी। शो में सरकारी, अर्धसरकारी, संस्थाएं नर्सरी अपने गमले या गुलदाऊदी को शो में डिस्पले करने के लिए एंट्री करा सकते हैं। नौ दिसंबर को शो का उद्घाटन दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव करेंगे। इस दौरान विविध प्रकार के क्विज होंगे। विजेताओं को नगर निगम के कमिश्नर की ओर से 11 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होगा।

यह होंगी शो की किस्में
हार्टिकल्चर विंग के सुपरवाइजर हंसराज ने बताया कि गुलदाऊदी शो में कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, कासा गरंडा, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल सहित 262 किस्में प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन


गुलदाऊदी शो की तैयारियों में नगर निगम जुट गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शो में शहर के लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाएगा। विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान 10 हजार गमले डिस्प्ले किए जाएंगे।
विज्ञापन

- केपी सिंह, एक्सईएन, हार्टिकल्चर विंग, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें