गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में रविवार को गुरुतेग बहादुर का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाय गया।
इस संबंध में सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरे दिन धार्मिक समागम हुआ।
इसमें भाई हरप्रीत सिंह के पंथक जत्थे ने संगतों को गुरु तेग बहादुर द्वारा हिंदू धर्म की सुरक्षा की खातिर अद्वितीय शहादत देने का प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया।
भाई धरम सिंह माही, भाई ओंकार सिंह, भाई सुखदेव सिंह, भाई निशान सिंह पटियाला, भाई अमरजीत सिंह खालसा, सुखमनि सेवा सोसाइटी की बीबियों के जत्थे, भाई गुरमीत सिंह, भाई जतिंदर सिंह, भाई जसंवत सिंह परवाना समेत पंथ के कई प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका। इसके अलावा शहर व आसपास के गांवों में स्थित गुरुद्वारा साहिबान में भी धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया और लंगर लगाया गया।