चंडीगढ़। सेक्टर-41 से 26 मार्च से 30 मार्च तक श्रद्धालुओं की भव्य धार्मिक यात्रा बसों के माध्यम से रवाना हो रही है। यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। श्रद्धालु वृंदावन और आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे बांके बिहारी मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, निधिवन, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण जन्मभूमि, रमण रेती, गोकुल, गोवर्धन, मानसी गंगा, बरसाना लाड़ली जी मंदिर, नंदगांव और कोकिलावन के दर्शन करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर के प्रधान एडवोकेट अरविंद मोंदगिल मुख्य अतिथि और समाजसेवी गिरीश सचदेवा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नालागढ़ के उद्योगपति राजन चोपड़ा, हिमाचल महासभा के प्रधान प्रिथी सिंह प्रजापति, भागीरथ शर्मा, अशोक शर्मा, स्वरूप सिंह, रमेश बरवाल, मोनू, वीना देवी, तृप्ति देवी सहित कई श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। सभी अतिथि मिलकर बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे।