फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंजीत बावा शो में छात्र की जेब से दो कारतूस बरामद, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज-10 में पंजाबी गायक रंजीत बावा के शो के दौरान चेकिंग में एक छात्र की जेब से दो कारतूस मिलने पर हड़कंप मच गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मोहाली के गांव रानीमाजरा निवासी साहिबजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बीए सेकंड ईयर का छात्र है और वह अपने पिता के लाइसेंसी हथियार के कारतूस लेकर कार्यक्रम में पहुंचा था। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। कॉलेज के प्रोफेसर कश्मीरी सिंह ने बताया कि मेन गेट पर चेकिंग के दौरान बाउंसर की मदद से तलाशी ली गई जिसमें युवक की जेब से कारतूस मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें