पीजीआई में सीनियर सिटीजन को इंतजार के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, क्योंकि सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता देने के लिए पीजीआई ने ग्रीन कार्ड बनाना शुरू कर दिया है।
यह जानकारी गणतंत्र दिवस पर पीजीआई के निदेशन प्रोफेसर वाईके चावला ने दी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी।
इस मौके पर प्रोफेसर चावला मुल्लांपुर में 10 एकड़ भूमि के आवंटन के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जल्द संगरूर आउटरीच उपग्रह केंद्र में ओपीडी शुरू किया जाएगा।