फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस जियो मार्केटिंग हेड मर्डर केस में 7 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Sun, 28 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Reliance jio marketing head - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड मर्डर केस में सात दिनों की पुलिस  रिमांड के बाद आरोपियों को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस तीनों आरोपियों द्वारा लूटे हुए दोनों मोबाइल का पता नही लगा पाई है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस मनीमाजरा में रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहान (40) की हत्या में पकड़े गए तीनों आरोपियों आमिर, मनीष और आकाश को शनिवार को जिला अदालत में पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पेश किया और आगे रिमांड की मांग नही की।

जिसके चलते कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि  काफी गहनता से पूछताछ की लेकिन आरोपियों ने अपना मुंह नही खोला।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल व कार की चाबी बरामद नही हो पाई है। आरोपियों का कहना है कि मोबाइल उन्होंने घग्गर नदी में फेंक दिये थे। जिसको नदी में काफी तलाश किया गया लेकिन उनका कुछ पता नही चला। 

एसएचओ हरमिंदरजीत सिंह व अन्य चार मुलाजिमों की टीम ने मनीमाजरा से लेकर पंचकूला तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। टीम ने साथ में करीब 150 आपराधिक प्रवृति वाले लोगों से भी पूछताछ की थी। जिसके मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ा जा सका था।

हालांकि इनके परिजनों ने थाने में पहुंचकर इनकी गिरफ्तारी पर विरोध जताया। साथ ही एक आरोपी मनीष के परिवारवालों ने हाईकोर्ट में  कोर्ट याचिका देकर थाने चेकिंंग करवाई थी। रात दिन की जद्दोजहद के बाद हत्या के 22 दिनों के बाद पुलिस केस सुलझा पाने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें