चंडीगढ़ में ट्रैफिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2024 समारोह की रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल की जाएगी। सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे से रिहर्सल की जाएगी। इसलिए कुछ सड़कें आम जनता के लिए बंद रहेंगी।
पुलिस ने लोगों के अपील की है कि मंगलवार को सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक कई रूट बंद रहेंगे, जिसके चलते लोगों को परेशानी न हो इसलिए इन मार्गों से न गुजरें।
यह रोड रहेंगे बंद
पंजाब राजभवन से सेक्टर 5-6/7-8 चौक (हीरा सिंह चौक) की ओर, सीधे 4/5-8/9 चौक, सीधे सेक्टर 3/4-9/10 चौक (न्यू बैरिकेड चौक) से दाएं सीधे सेक्टर 1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) की तरफ रास्ते बंद रहेंगे। युद्ध स्मारक, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3, की सड़क भी आम जनता के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा वॉर मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3 से ओल्ड बैरिकेड चौक की ओर, सीधे मटका चौक, जन मार्ग पर सीधे सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट की ओर, ल्योंस लाइट प्वाइंट, परेड ग्राउंड, सेक्टर-17 वाली सड़कें भी बंद रहेंगी।
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे ध्वजारोहण
चंडीगढ़ में पहली बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ध्वजारोहण करते थे। नए प्रशासक अभी कुछ दिन पहले ही शहर आए हैं। उन्होंने 31 जुलाई को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।