शहर में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चार हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
इससे बचने के लिए चुनाव अधिकारी कार्यालय में पिछले कुछ दिनों से हर रोज बहुत से कर्मचारी किसी न किसी वीआईपी की सिफारिश लेकर पहुंच रहे हैं।
वहीं चुनाव अधिकारी और उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने किसी को भी चुनाव ड्यूटी से छूट देने से मना कर दिया है। यहां तक कि मेडिकल ग्राउंड का हवाला देने वालों तक के आवेदन पेंडिंग रखे गए हैं।
ड्यूटी से छूट मांगने वालों में महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा हैं। किसी का कहना है कि उनके बच्चे अभी छोटे हैं और कोई बच्चों की परीक्षा बता रहा है।