फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस को हर मूवी टिकट पर मिलेगा एक रुपया

Wed, 02 Mar 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीप्लेक्स/सिनेमा में मूवी टिकट पर पर अब एक रुपया अतिरिक्त लिया जाएगा। यह एक रुपया जन कल्याण कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसायटी को मिलेगा।
विज्ञापन


रेड क्रॉस सोसायटी को फंड उपलब्ध करवाने केलिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हालांकि अभी इस फैसले पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। लेकिन डीसी अजीत बालाजी जोशी मल्टीप्लेक्स/सिनेमा मालिकों के साथ मीटिंग कर यह जानकारी दे चुके हैं।

चंडीगढ़ में सभी मल्टीप्लेक्स/सिनेमा की कुल 29 स्क्रीन हैं। एक स्क्रीन पर एक समय में लगभग 300 लोग फिल्म देख सकते हैं। सभी स्क्रीनों पर एक समय में करीब 8700 लोग फिल्म देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात पूरा दिन की करें तो एक दिन में चार से पांच शो एक स्क्रीन पर फिल्म के चलते हैं। ऐसे में चार शो केहिसाब से रोजाना 34 हजार रुपये के करीब जुटेंगे।

यह पैसा रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं पर खर्च होगा। पिछले दिनों डीसी के साथ हुई मल्टीप्लेक्स मालिकों की मीटिंग में इस पर चर्चा हो चुकी है। मीटिंग में मल्टीप्लेक्स मालिकों ने मूवी टिकट रेट बढ़ाने की अनुमति मांगी। जिस पर प्रशासन ने मल्टीप्लेक्स संचालकों के सामने यह प्रस्ताव रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें