फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने वालों को मिलेगा रेड कारपेट वेलकम

Mon, 28 Apr 2014 01:19 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों पर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के 655 पोलिंग बूथों में से 82 को सुपर मॉडल पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। अन्य मॉडल बूथ होंगे, ताकि मतदान करने पहुंचने वाले मतदाता को बूथों पर शादी समारोह में आने जैसा नजारा ही दिखे।
विज्ञापन


इस बार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही अनोखी मुहिम के तहत बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। चुनाव आयोग ने यह कदम 30 अप्रैल मतदान दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से उठाया है।

जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया कि इस बार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह के साथ पहुंचना यकीनन बनाने के मकसद से ही यह अनोखा कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या होगा सुपर मॉडल पोलिंग बूथ में
- जिले के कुल 82 बूथों को सुपर मॉडल पोलिंग बूथ बनाया जाएगा।
- मतदान करने आने वाले मतदाताओं के स्वागत में वालंटियर खड़े रहेंगे।
- मतदान केंद्र तक मतदाताओं के  जाने के लिए रेड कारपेट भी बिछाया जाएगा।
- मतदाताओं के सुस्ताने के लिए छाया में बैठने की उचित व्यवस्था भी की जाएगी।
- पीने के लिए ठंडे पानी का भी प्रबंध होगा।
- मेडिकल टीमें भी तैनात रहेंगी ताकि गर्मी के सीजन में मतदाता अगर अस्वस्थ हो जाता है या कोई और दिक्कत पेश आती है तो तुरंत इलाज हो सके।
- मतदान केंद्रों पर प्रवेश द्वार के एक तरफ ‘स्वागत’ और दूसरी तरफ ‘धन्यवाद’ के बोर्ड भी लगेंगे।
- पोलिंग बूथों को साफ-सफाई कर रंग-रोगन कर चमकाया जाएगा।
- सुपर मॉडल पोलिंग बूथों पर एक फीड बैक रजिस्टर भी रखा जाएगा। जिसमें मतदाता अपने अनुभव तथा इस अभियान को आगे से और भी बेहतर बनाने संबंधी सुझाव लिख सकेंगे।  

इस बार चल रही जागरूकता की अनोखी अभियान
इस बार जिले में मतदाताओं को जागरूक करने की अनोखा अभियान चल रहा है। करीब एक महीने से ही मतदाताओं के विभिन्न तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। कहीं पर रैलियां तो कहीं पर नुक्कड़ नाटक पेश कर विद्यार्थी जागरूकता फैला रहे हैं तो सरकारी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भी इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं।

बैंक अधिकारी जहां वाउचरों पर स्लोगन लिख जागरूकता फैला रहे हैं वहीं रेडक्रॉस भवन में हवा का गुब्बारा आसमान पर छोड़कर मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। स्विप प्रोजेक्ट के तहत फेसबुक और वाट्सअप पर भी जागरूकता की मुहिम चलाई जा रही है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चल रही अनोखी मुहिम में चुनाव आयोग का सुपर मॉडल पोलिंग बूथ बनाने का यह कदम ओर भी बेहतरीन साबित होगा।

चुनाव अधिकारी ने दिए पोलिंग बूथ सजाने के निर्देश
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी परमजीत सिंह ने रविवार को मिनी सचिवालय में स्विप प्रोजेक्ट के तहत जागरूकता फैलाने में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों के  साथ बैठक की। इस दौरान सिंह ने अधिकारियों को पोलिंग स्टेशनों को अच्छी तरह से सजाने के निर्देश दिए।

साथ ही पोलिंग स्टेशनों पर बूथ लेवल अफसरों के भी तैनात रहने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। बैठक में एसडीएम मुक्तसर वीपीएस बाजवा, एसडीएम मलोट कुमार अमित, एसडीएम गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह धालीवाल, चुनाव तहसीलदार प्रेम कुमार और सिविल सर्जन डॉ. गुलशन राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें