फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल पहुंची गुल, भगवंत मान के लिए मांगे वोट

Mon, 28 Apr 2014 01:13 PM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान के चुनाव प्रचार के लिए रविवार को शहर पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा कि संगरूर उनका ननिहाल है। उन्होंने यहीं से अपनी प्राथमिक शिक्षा शुरू की थी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में गुल ने जहां दोनों प्रमुख सियासी पार्टियों पर खूब शबदों के बाण चलाए, वहीं लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव इन दोनों पार्टियों से छुटकारा पाने का एक सुनहरी अवसर है।

अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा कि  आप की लहर संगरूर में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब व देश में चल रही है। पिछले तीस साल से यहां के लोग कांग्रेस और अकाली दल के राज को देखते आ रहे हैं लेकिन इस बार लोग बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि तीसरा बदलाव केवल अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं।
विज्ञापन


पंजाब में जो माहौल है वह निश्चित तौर पर आप के हक में शानदार जीत की दस्तक दे रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख दलों ने पंजाब का जो बुरा हश्र किया है उसे लोग अच्छी तरह जानते हैं।

स्टेट सरकार की यह जिम्मेदारी होती है कि वह लोगों को बेहतर शिक्षा, सेहत सुविधाएं, रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए, लेकिन पंजाब के लोग आज भी ऐसी कई सुविधाओं से वंचित हैं।

कृषि प्रधान सूबे में नई एग्रीकल्चर पॉलिसी पर पनाग ने कहा कि पंजाब के किसान दो फसलों के चक्कर में फंसे हुए हैं, जिससे जलस्तर रोज नीचे जा रहा है। किसानों को फसली चक्कर से निकालने की आवश्यकता है।

यदि केंद्र में आप की सरकार बनती है तो खेती विज्ञानी नई कास्तों को प्रोत्साहित करके यहां की आर्थिक हालत को मजबूत करेंगे।

इसके अलावा आप की सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए इंडस्ट्री लाकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाएगी। इस मौके पर आप के नेता जीएस ग्रेवाल, गोबिंद कौर और डॉ. एएस मान मौजूद थे।

भगवंत मान का प्रचार करने आए शैरी मान
संगरूर। संगरूर से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और कामेडी किंग भगवंत मान का प्रचार करने पंजाब के जाने-माने पंजाबी कलाकार शैरी मान आए। उन्होंने विभिन्न चुनाव रैलियों को संबोधित करते मान के लिए वोट मांगे।

शैरी ने भवानीगढ़ के गांव बख्तड़ा, बख्तड़ी, कंगणवाल, शाहपुर, नूरपुरा और राजपुरा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे हक सच की इस जंग में अपने जमीर की आवाज सुनकर हिस्सा डालने आए हैं। यदि वह इस चुनावी जंग में अपना योगदान न डालते तो आने वाले समय में उनके बच्चे जब उनसे पूछते कि जब देश में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी जा रही थी तो वे इसमें क्यों शामिल नहीं हुए।

भगवंत मान की तारीफ करते शैरी ने कहा कि मान एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी कैसेटों और सीडी में हमेशा भ्रष्टाचार, महंगाई, अशिक्षा और परिवारवाद, बेरोजगारी तथा दहेज जैसी समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने युवाओं से अपील करते कहा कि भगवंत मान को वोट देकर संसद में भेजे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें