फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस के छह हजार पदों पर भर्ती जल्द, संशोधित नियम मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब संशोधित नियमों को अगले महीने होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनावी साल में काफी भर्तियां होने वाली हैं। अब हरियाणा सरकार जल्द ही पुलिस के छह हजार पदों पर भर्ती करेगी। इसमें पांच हजार पुरुष कॉन्स्टेबल और 1000 महिला कॉन्स्टेबल के पद शामिल हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती के संशोधित नियमों को मंजूरी दे दी है। अब इन नियमों को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद संशोधित नियमों को अधिसूचित कर दिया जाएगा। उसके बाद पद विज्ञापित कर अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने तीसरी बार पुलिस भर्ती के नियम संशोधित किए हैं। संशोधित नियमों के मुताबिक अब 94.5 नंबर की होने वाले लिखित परीक्षा में 20 फीसदी सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे। सामाजिक आर्थिक मानदंड के तहत योग्य अभ्यर्थियों को 2.4 अंक दिए जाएंगे। एनसीसी के तीन अंक होंगे। वहीं, पीएमटी के लिए अभ्यार्थियों को बुलाए जाने का अधिकार आयोग को दिया गया है। बताया जा रहा है कि फरवरी में आयोजित होने वाली अगली कैबिनेट मीटिंग में भर्ती के नए नियमों पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टरों के पदों पर होने वाली भर्ती के परीक्षा पैटर्न पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि दूसरे प्रदेशों की परीक्षा में उनके राज्य से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं, मगर हरियाणा में ऐसा नहीं होता है। ऐसी भर्तियों में बाहरी राज्यों के लोग भी आते हैं। बाहर आने वाले अभ्यार्थियों को भी हरियाणा के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने 20 सवाल हरियाणा से संबंधित रखने का सुझाव दिया था। इससे हरियाणा के युवाओं को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें