फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav-Parineeti: चंडीगढ़ में होगी परिणीति-राघव चड्ढा की रिसेप्शन, पंजाबी रीति रिवाज से बंधेंगे बंधन में

Thu, 07 Sep 2023 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राघव अैर परिणीति इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी पंजाब रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू हों जाएंगे, जो कि 24 सितंबर तक चलेंगे। जबकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रिसेप्शन कार्ड सामने आया है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा-परिणिति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और फिल्मी अदाकारा परिणीति चोपड़ा इसी महीने शादी के शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवार इस समय शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच अब परिणीति और राघव का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ है। इसके मुताबिक दोनों की शादी की रस्में उदयपुर तो रिसेप्शन सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में होगा। हालांकि उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की गई है।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: PU Student Election: पीयू में खुली मोहब्बत की दुकान... लोस चुनाव से पहले जीत से कांग्रेस गदगद

उदयपुर में होगी शादी
राघव अैर परिणीति इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी पंजाब रीति-रिवाजों से संपन्न होगी। शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू हों जाएंगे, जो कि 24 सितंबर तक चलेंगे। जबकि दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रिसेप्शन कार्ड सामने आया है। व्हाइट और गोल्डन थीम के इस कार्ड में वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल लिखी गई है। 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन होगी। इससे पहले खबर थी कि यह गुरुग्राम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जूनियर कोच यौन शोषण केस: चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट से रोज चौंकाने वाले खुलासे, मंत्री संदीप सिंह पर कसा शिकंजा

आएंगे कई बड़े मेहमान
दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों को ठहराने के लिए उदयविलास में बुकिंग की गई है। इसके अलावा लीला पैलेस के नजदीक ही फतेह प्रकाश व ताज समूह की लेक पैलेस होटल में भी बुकिंग कराई जाने की बात सामने आ रही है। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस शादी में शामिल होंगे। इसी साल 13 मई को उनकी दिल्ली में सगाई हुई थी। सगाई के चार महीने बाद वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें